Ed Interrogate Shefali Bagga On Mahadev App : मीडिया से क्यों बचती दिखीं शेफाली बग्गा? 8 घंटे की पूछताछ के बाद ED ऑफिस से निकलीं, सवालों पर साधी चुप्पी

Ads

महादेव बेटिंग ऐप मामले में रायपुर स्थित ED कार्यालय में स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया, लेकिन बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 10:01 PM IST

Ed Interrogate Shefali Bagga On Mahadev App / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • रायपुर स्थित ED कार्यालय में शेफाली बग्गा से 8 घंटे से अधिक पूछताछ हुई।
  • पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।
  • बाहर निकलते समय उन्होंने मीडिया से कोई बयान नहीं दिया।

रायपु : Ed Interrogate Shefali Bagga On Mahadev App  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर में 8 घंटे से अधिक समय तक चली लंबी पूछताछ के बाद शेफाली बग्गा बाहर निकली हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद ईडी अधिकारियों ने उन्हें छोड़ दिया है। शेफाली बग्गा पर हवाला कारोबारियों से संबंध रखने और ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालकों से ताल्लुकात होने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके सिलसिले में उनसे पूछताछ की गई।

8 घंटे से अधिक समय तक गहन पूछताछ

रायपुर स्थित ईडी ऑफिस में शेफाली बग्गा से अधिकारियों ने 8 घंटे से अधिक समय तक गहन पूछताछ की। उन पर आरोप है कि उनके संबंध हवाला कारोबार से जुड़े लोगों और ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वालों से हैं। इसी सिलसिले में जांच टीम ने उनसे सवाल-जवाब किए।

मीडिया से बचती नज़र आई शेफाली

Shefali Bagga ED Interrogation Raipur 2026 पूछताछ में खत्म होने के बाद जब वे ऑफिस से बाहर आईं, तो वहां मीडिया मौजूद थी। हालांकि, शेफाली बग्गा मीडिया से बचकर सीधे निकल गईं और उन्होंने इस पूरे मामले पर कोई बयान नहीं दिया। 8 घंटे की इस पूछताछ के बाद शेफाली बग्गा को ईडी ऑफिस से जाने की अनुमति मिल गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-