फडणवीस ने नीतियों के निर्माण के लिए एमएसएमई के व्यापक सर्वेक्षण का निर्देश दिया

Ads

फडणवीस ने नीतियों के निर्माण के लिए एमएसएमई के व्यापक सर्वेक्षण का निर्देश दिया

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 09:56 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 09:56 PM IST

मुंबई, 17 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को प्रभावी नीतियों के निर्माण के लिए अधिकारियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) का व्यापक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया।

फडणवीस ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य को उच्च निवेश और रोजगार क्षमता वाले क्षेत्रों के लिए व्यापक नीतियां बनानी चाहिए।

एक सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग नीतियां विशेषज्ञों और सफल उद्यमियों के साथ परामर्श के बाद तैयार की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने एमएसएमई को रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत बताते हुए कहा कि सर्वेक्षण में उद्यमों की वर्तमान स्थिति, उनकी उत्पादन क्षमता, मौजूदा रोजगार और रोजगार सृजन की क्षमता का आकलन किया जाना चाहिए।

उन्होंने एमएसएमई की उत्पादकता और रोजगार सृजन क्षमता बढ़ाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने और मंच बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित ‘मीडिया और एरिना नीति’ में कन्वेंशन सेंटर के प्रावधान शामिल किए जाएं ताकि कारोबारी सुगमता बढ़े और बड़े शहरों में इनके विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित रसायन नीति में केमिकल पार्कों को भी शामिल किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी औद्योगिक स्वीकृतियां राज्य के ‘मैत्री’ पोर्टल के माध्यम से दी जाएं और अधिकारियों से मंच के माध्यम से त्वरित शिकायत निवारण सुनिश्चित करने को कहा।

फडणवीस ने सुझाव दिया कि आवर्ती मुद्दों की पहचान करने के लिए रिकॉर्ड की गई कॉल के एआई-आधारित विश्लेषण के साथ निवेशकों और उद्यमियों के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया जा सकता है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम