मुंबई, 17 जुलाई (भाषा) ‘नेटफ्लिक्स’ ने शुक्रवार को जारी अपनी नयी रिपोर्ट में कहा कि साल 2026 के पहले छह महीनों में भारतीय फिल्मों और वेब सीरीज को 68.8 करोड़ व्यूज मिले और यह नेटफ्लिक्स पर भारतीय कंटेंट के लिए अब तक की सबसे सफल छमाही रही।
जनवरी से जून 2026 की अवधि पर आधारित ‘वाट वी वाच्ड’ रिपोर्ट के अनुसार भारत गैर-अंग्रेजी फिल्मों को देखे जाने के मामले में नेटफ्लिक्स पर सबसे आगे रहा। वहीं, कुल फिल्म ‘व्यूअरशिप’ के मामले में भारत अमेरिका और ब्रिटेन के बाद तीसरे स्थान पर रहा।
फिल्म ‘धुरंधर’, ‘अक्यूज्ड’, ‘मेड इन कोरिया’ और ‘मर्दानी 3’ नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 100 फिल्मों की सूची में शामिल रहीं।
रणवीर सिंह अभीनीत ‘धुरंधर’ इस दौरान नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म रही, जिसे 3.7 करोड़ व्यूज मिले।
भाषा जोहेब माधव
माधव