महाराष्ट्र में दिमागी बुखार के खिलाफ सतर्कता बढ़ी, टीकाकरण में तेजी आई: फडणवीस

महाराष्ट्र में दिमागी बुखार के खिलाफ सतर्कता बढ़ी, टीकाकरण में तेजी आई: फडणवीस

महाराष्ट्र में दिमागी बुखार के खिलाफ सतर्कता बढ़ी, टीकाकरण में तेजी आई: फडणवीस
Modified Date: April 15, 2026 / 09:09 pm IST
Published Date: April 15, 2026 9:09 pm IST

मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि राज्य ‘जापानी एन्सेफलाइटिस’ (दिमागी बुखार) के प्रति सतर्क है और संक्रामक रोग को नियंत्रित करने के लिए निवारक उपायों और जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है।

एक बयान में फडणवीस ने कहा कि जन स्वास्थ्य की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है और उन्होंने इस बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य तंत्र द्वारा समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जहां अन्य राज्यों में 2015-16 के दौरान ‘जापानी एन्सेफलाइटिस’ के खिलाफ टीकाकरण शुरू हो गया था, वहीं विदर्भ क्षेत्र के कुछ जिलों में लगभग उसी समय मामले सामने आए थे।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उस समय महाराष्ट्र में टीकाकरण शुरू नहीं हुआ था, लेकिन बाद में राज्य ने केंद्र से संपर्क किया और टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से मामलों की संख्या लगभग शून्य तक लाने में मदद मिली है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में