Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: राजधानी में मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदले हालात, 10 लोगों की मौत, चारों तरफ मची अफरा-तफरी
Delhi Malviya Nagar Restaurant Fire: राजधानी में मचा हड़कंप, देखते ही देखते बदले हालात, 10 लोगों की मौत, चारों तरफ मची अफरा-तफरी
Delhi Restaurant Fire | Photo Credit: AI
- मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में आग
- हादसे में 10 लोगों की मौत
- दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं
नई दिल्ली: Delhi Restaurant Fire News से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। Malviya Nagar Restaurant Fire देखते ही देखते इतना विकराल हो गया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट/होटल में हुई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे आग इमारत की एक मंजिल पर लगी और तेजी से ऊपरी फ्लोर तक फैल गई। कुछ ही देर में पूरा भवन धुएं और आग की लपटों से घिर गया।
Delhi Fire News के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए 10 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
#WATCH | Delhi | Death toll rises to 10 in Malviya Nagar restaurant fire incident, say Delhi Police.
Visuals from the site pic.twitter.com/sfrzsMzJIm
— ANI (@ANI) June 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Firing on Khan Sir Coaching: खान सर की कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, गार्ड पर हवाई फायरिंग करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- Pendra Murder Case: पेंड्रा ज्वेलरी कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा! इस वजह से दिया गया था वारदात को अंजाम, यहां से बुलाए गए थे शूटर, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार
- Vande Bharat: TMC में ‘फूट’ की आहट, ‘दीदी’ के तीखे तेवर, ममता का हल्लाबोल… बंगाल में फिर बवाल! क्या प्रदेश में दोहराया जाएगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’

Facebook


