ठाणे में 6.4 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त; एक व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे में 6.4 लाख रुपये के प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद जब्त; एक व्यक्ति गिरफ्तार
ठाणे, सात अगस्त (भाषा) ठाणे पुलिस ने 6.41 लाख रुपये मूल्य के प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किए है और इस संबंध में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने सोमवार को राबोडी इलाके में आरोपी के घर पर छापा मारा और वहां से गुटखा और तंबाकू के विभिन्न ब्रांडों के भंडार जब्त किए ।
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियमों के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
महाराष्ट्र में गुटखा, सुगंधित और स्वाद वाले तंबाकू की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
भाषा सुरभि माधव
माधव

Facebook


