बारामती उपचुनाव: कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के विरूद्ध आकाश मोरे को प्रत्याशी घोषित किया
बारामती उपचुनाव: कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के विरूद्ध आकाश मोरे को प्रत्याशी घोषित किया
मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) कांग्रेस ने 23 अप्रैल को बारामती विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ अपनी प्रदेश इकाई के सचिव आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आकाश मोरे पार्टी के पूर्व विधानपरिषद सदस्य विजयराव मोरे के बेटे हैं और धांगर समुदाय से संबंध आते हैं।
उन्होंने बताया कि वह सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जो इस प्रक्रिया की अंतिम तिथि है।
फिलहाल राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार भी सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
संयोगवश, सुनेत्रा पवार ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को फोन किया और उनसे बारामती विधानसभा क्षेत्र में निर्विरोध उपचुनाव सुनिश्चित करने की अपील की, जहां से वह चुनाव लड़ रही हैं।
एक दिन पहले, सुनेत्रा पवार ने शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से समर्थन मांगा था।
विपक्षी राकांपा (एसपी) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह बारामती क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके दिवंगत अजित पवार के सम्मान में उपचुनाव नहीं लड़ेगी।
यह उपचुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मौजूदा विधायक और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती में विमान दुर्घटना में मृत्यु के कारण कराया जा रहा है। अजित पवार ने पुणे जिले की इस सीट का आठ बार प्रतिनिधित्व किया था, जिनमें से कुछ जीत रिकॉर्ड अंतर से मिली थीं।
इस उपचुनाव में मतगणना चार मई को होगी।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश

Facebook


