बारामती उपचुनाव: निर्विरोध चुनाव के लिए सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख से बात की

बारामती उपचुनाव: निर्विरोध चुनाव के लिए सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख से बात की

बारामती उपचुनाव: निर्विरोध चुनाव के लिए सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख से बात की
Modified Date: April 9, 2026 / 01:06 am IST
Published Date: April 9, 2026 1:06 am IST

मुंबई, आठ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख सुनेत्रा पवार ने बुधवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल से बात की और उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि बारामती विधानसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लें। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होना है और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि से एक दिन पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस सीट से आकाश मोरे को मैदान में उतारा है, जो सुनेत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे पहले दिन में सुनेत्रा पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उपचुनाव की रणनीति और प्रचार पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस ने उन्हें “बड़े भाई” की तरह भाजपा का पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।

तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद बारामती सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

भाषा राखी पारुल

पारुल


लेखक के बारे में