नागपुर, 16 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विवाद के बाद भाजपा की एक नवनिर्वाचित पार्षद के पति को एक व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला रविवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र की सीमा में हुआ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पार्षद मानसी शिमले के पति नितिन श्याम शिमले (39) और आरोपी महेश उर्फ सोनू गणेश ठाकरे (35) के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद ठाकरे ने शिमले पर कथित तौर पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और झगड़े के बाद, ठाकरे ने शिमले पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित का एक अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
भाषा प्रचेता दिलीप
दिलीप