भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम तनाव भड़काकर अपनी नाकामियां छिपा रही है: वडेट्टीवार

Ads

भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम तनाव भड़काकर अपनी नाकामियां छिपा रही है: वडेट्टीवार

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 05:10 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 05:10 PM IST

नागपुर, 28 मई (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता विजय वडेट्टीवार ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देकर और भावनात्मक मुद्दों को उछालकर अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रही है, जबकि जनता मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और बढ़ती ईंधन कीमतों की समस्याओं से जूझ रही है।

वडेट्टीवार ने यह बात मुंबई के पास कल्याण में दुर्गाड़ी किले में बकरीद की नमाज को लेकर उत्पन्न तनाव के संदर्भ में पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा, “ध्रुवीकरण और धार्मिक नफरत का यह माहौल अब उनका कारोबार बन गया है।”

कांग्रेस विधायक दल के नेता ने आरोप लगाया कि जिन मंत्रियों ने दो धर्मों के बीच यह दरार पैदा करने की शुरुआत की है, वे अपने संवैधानिक शपथ का उल्लंघन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “लोग महंगाई और बढ़ती ईंधन कीमतों से परेशान हैं, लेकिन सरकार तनाव पैदा करके और लोगों की भावनाओं को भड़काकर ऐसे मुद्दों को छिपाना चाहती है।”

वडेट्टीवार ने कहा कि आने वाले डेढ़ महीने में डीजल और पेट्रोल की कीमतें क्रमशः 150 रुपये और 170 रुपये तक पहुंच जाएंगी।

उन्होंने दावा किया, “देश को खाई में धकेला जा रहा है। देश के गरीब, मध्यम वर्ग के लोग मरने वाले हैं, यह सरकार उन्हें मारने आई है।”

विमानन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण उड़ानों की संख्या में कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार को यह दावा करने के बजाय कि सब कुछ ठीक है, लोगों को यह सच्चाई बतानी चाहिए कि ईंधन की कमी है।

वडेट्टीवार ने कहा कि आने वाले दिन लॉकडाउन जैसे हो सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, “भाजपा की राजनीति का उद्देश्य हिंदू-मुस्लिम तनाव को भड़काकर ईंधन की बढ़ती कीमतों और किसानों की समस्याओं जैसे मूल मुद्दों से ध्यान भटकाना है।”

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार

कोई समाचार उपलब्ध नहीं है।