एपस्टीन मामलों से ध्यान भटकाने के लिए टीपू सुल्तान की टिप्पणी को हवा दे रही है भाजपा : सपकाल

एपस्टीन मामलों से ध्यान भटकाने के लिए टीपू सुल्तान की टिप्पणी को हवा दे रही है भाजपा : सपकाल

एपस्टीन मामलों से ध्यान भटकाने के लिए टीपू सुल्तान की टिप्पणी को हवा दे रही है भाजपा : सपकाल
Modified Date: February 16, 2026 / 12:02 am IST
Published Date: February 16, 2026 12:02 am IST

वर्धा, 15 फरवरी (भाषा) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने रविवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान पर उनके बयान की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसलिए आलोचना कर रही है, क्योंकि पार्टी राज्य के बुनियादी मुद्दों और एपस्टीन फाइल की सामग्री से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

सपकाल को मैसूर के 18वीं शताब्दी के शासक टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से करने के लिए भाजपा की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह विवादास्पद टिप्पणी बुलढाणा में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए की थी। ये सवाल मालेगांव महानगरपालिका के उप महापौर शान-ए-हिंद निहाल अहमद के कार्यालय में लगी टीपू सुल्तान की तस्वीर और शिवसेना तथा कुछ हिंदू संगठनों द्वारा इसके विरोध से संबंधित थे।

वर्धा में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए सपकाल ने कहा कि उन्होंने अपने पहले के बयान के बारे में पहले ही स्पष्टीकरण दे दिया है, लेकिन भाजपा गड़बड़ी करने की कोशिश कर रही है।

सपकाल ने कहा, ‘‘भाजपा मेरे बयान को लेकर ज़हर उगल रही है। मैं विनम्रता के साथ स्पष्ट शब्दों में उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें शिवाजी महाराज के बारे में हमें सिखाने की ज़रूरत नहीं है।’’

भाषा यासिर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में