नवी मुंबई हवाई अड्डे के पास कैब चालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की, मामला दर्ज
नवी मुंबई हवाई अड्डे के पास कैब चालक ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की, मामला दर्ज
ठाणे, सात सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक सुनसान मार्ग पर कैब चालक ने महिला यात्री से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात करीब एक बजे हुई।
उन्होंने बताया कि महिला के एक दोस्त ने मुंबई के चेंबूर इलाके से पनवेल स्थित उसके घर तक के लिए कैब बुक की थी।
अधिकारी के अनुसार, हवाई अड्डे से करीब दो किलोमीटर दूर सर्विस रोड पर चालक मोहम्मद अफजल शेख ने पानी पीने का बहाना बनाकर कैब रोक दी और महिला के साथ छेड़छाड़ की।
उन्होंने बताया कि महिला किसी तरह वहां से भागने में सफल रही।
घटना के बाद महिला ने अपने परिवार से संपर्क किया और घर पहुंचने के बाद पनवेल थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई।
अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल नवी मुंबई हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में आता था, इसलिए पनवेल पुलिसकर्मी महिला को वहां लेकर गए।
उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा पुलिस ने मोहम्मद अफजल शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और तकनीकी निगरानी व कैब सेवा प्रदाता कंपनी से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश

Facebook


