हो सकता है जेल में रहने के दौरान शुरू हुई हो कैंसर की बीमारी : राउत

हो सकता है जेल में रहने के दौरान शुरू हुई हो कैंसर की बीमारी : राउत

हो सकता है जेल में रहने के दौरान शुरू हुई हो कैंसर की बीमारी : राउत
Modified Date: September 5, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: September 5, 2026 10:31 pm IST

मुंबई, पांच सितंबर (भाषा) शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें संदेह है कि जेल में बिताया समय उनके कैंसर का मूल कारण था और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें यह पता लगाने के लिए विषाक्तता परीक्षण कराने का सुझाव दिया था कि कहीं उनके भोजन में जहर तो नहीं मिलाया गया था।

राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मौजूदा सरकार ‘‘इतनी क्रूर’’ है कि वह कुछ भी कर सकती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘राहुल गांधी को भी आशंका थी कि जेल में हम जैसे लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है।’’

राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया कि जेल में बंद रहे अन्य राजनीतिक नेताओं की हालत भी खराब है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह बीमारी (कैंसर) जेल में शुरू हुई।’’

राउत वर्ष 2022 में मुंबई की पुनर्विकास परियोजना से जुड़े पात्रा चॉल मामले में कथित संलिप्तता को लेकर 100 दिनों से अधिक समय तक जेल में रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी ने मुझसे विषाक्तता परीक्षण कराने को कहा था, ताकि पता चल सके कि भोजन में जहर तो नहीं मिलाया गया। जेल में इस बात की आशंका रहती है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हम जैसे लोगों के साथ ऐसा हो सकता है।’’

उन्होंने दावा किया कि अधिकारी भोजन और पानी में किसी भी तरह की ‘‘गड़बड़ी’’ कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गांधी ने हमें आगाह किया है कि ऐसा हो सकता है।’’

भाषा अमित माधव

माधव


लेखक के बारे में