ठाणे, 18 अगस्त (भाषा) शिक्षा क्षेत्र की दिग्गज हस्ती शिवाजीराव जोंधले की मौत के चार महीने बाद डोंबिवली पुलिस ने कथित तौर पर गैर इरादतन हत्या के लिए उनकी दूसरी पत्नी और उसके चार रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
शनिवार को दर्ज मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कैंसर के मरीज जोंधले का 19 अप्रैल को उचित इलाज के अभाव में निधन हो गया था। आरोपियों ने उन्हें अस्पताल से उनके घर भेज दिया था। जोंधले के बेटे की शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्हें छह अप्रैल से 16 अप्रैल तक बंधक बनाकर रखा गया था।
अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों ने ऐसा संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से किया।
आरोपियों की पहचान जोंधले की दूसरी पत्नी और उसके चार रिश्तेदारों के रूप में हुई है जिन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया दया है।
भाषा
योगेश संतोष
संतोष