चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन के कर्मचारी को बाघ ने मारा
चंद्रपुर थर्मल पावर स्टेशन के कर्मचारी को बाघ ने मारा
चंद्रपुर, 17 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 59 वर्षीय एक संविदाकर्मी को बाघ ने मार दिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि हाल में, थर्मल पावर स्टेशन के पास जंगल में तीन से चार बाघ, कुछ तेंदुए और भालू देखे गए हैं।
रेंज वन अधिकारी राहुल कारेकर ने कहा कि बुधवार रात को भोजराज मेश्राम काम के बाद जंगल से वापस आ रहा था जब एक बाघ ने उस पर हमला किया और जंगल में ले गया। जानकारी मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को बाद में पोस्ट मॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को (कुल 15 लाख रुपये में से) 20 हजार रुपये का आरंभिक मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष मुआवजा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा।
भाषा यश नरेश
नरेश

Facebook


