कंटेनर पलटने से मुंबई-नासिक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

कंटेनर पलटने से मुंबई-नासिक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

कंटेनर पलटने से मुंबई-नासिक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित
Modified Date: June 27, 2024 / 11:46 am IST
Published Date: June 27, 2024 11:46 am IST

ठाणे, 27 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में माजीवाड़ा में एक कंटेनर पलटने से बृहस्पतिवार को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई से नासिक जा रहा कंटेनर सुबह चार बजे इस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर विवियाना ‘मॉल’ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

अधिकारी ने बताया कि वाहन के डिवाइडर से टकराने से सड़क का एक खंभा गिर गया, इससे सड़क पर तेल भी फैल गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

भाषा यासिर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में