ठाणे में छत का प्लास्टर गिरने से दंपति घायल

ठाणे में छत का प्लास्टर गिरने से दंपति घायल

ठाणे में छत का प्लास्टर गिरने से दंपति घायल
Modified Date: August 1, 2024 / 09:27 am IST
Published Date: August 1, 2024 9:27 am IST

ठाणे, एक अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक फ्लैट की छत का प्लास्टर गिरने से दंपति घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा दिवा के बेडेकर नगर इलाके में स्थित दो मंजिला इमारत के भूतल पर बने फ्लैट में सुबह करीब चार बजे हुआ।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया, ”फ्लैट की छत का प्लास्टर उस समय दंपति पर गिरा जब वे सो रहे थे।”

उन्होंने बताया कि घायल दंपति की पहचान संतोष शिंदे (41) और शर्मिला (35) के रूप में हुई है। दोनों को कलवा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तड़वी ने बताया कि यह इमारत 15 साल पुरानी है।

भाषा प्रीति शोभना

शोभना


लेखक के बारे में