पुणे जिले के बांध में मिले मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया
पुणे जिले के बांध में मिले मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया
पुणे, सात अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले के वारसगांव बांध से एक मगरमच्छ को बचाए जाने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जलाशय के एक इंजीनियर वीरेश राउत ने बताया कि मंगलवार देर रात जब सुरक्षाकर्मी जलस्तर मापने गए थे, तब उन्हें वारसगांव बांध में एक मगरमच्छ दिखाई दिया।
राउत ने कहा, “सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हमें सूचित किया। हम मौके पर पहुंचे और वन अधिकारियों को बुलाया।’’
उन्होंने बताया कि रात लगभग साढ़े 11 बजे वन विभाग की एक बचाव टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
भाषा मनीषा देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


