BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 6:00 pmModified: 01 Oct 2026 | 6:00 pm

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से इजराइल के तेल अवीव जा रहे ‘फ्लाईदुबई’ के एक विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की सह-पायलट की कोशिश को नाकाम करने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सलाम करने के लिए बृहस्पतिवार को मुंबई के पूर्वी इलाके तिलकनगर स्थित उनके आवास के बाहर सैकड़ों नागरिक तिरंगा लहराते हुए एकत्र हुए। इस विमान में 174 यात्री सवार थे।

‘स्वास्तिक हाइट्स’ आवासीय परिसर के बाहर एकत्र हुए लोगों ने अपने हाथों में मच्छार की तस्वीरें थाम रखी थीं। लोगों ने बुधवार को ‘फ्लाईदुबई’ की उड़ान 'एफजेड1073' के कॉकपिट में सह-पायलट द्वारा चाकू घोंपे जाने के बाद घायल हुए मच्छार के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। सह-पायलट के इस हमले के बाद विमान ने 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14,000 फुट की ऊंचाई से नीचे आ गया था

'भारत माता की जय' के नारों के बीच तिलकनगर में एकत्र हुए कई लोगों ने मच्छार के लिए 'शौर्य चक्र' जैसे वीरता पुरस्कार या देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' की मांग की।

उनके पड़ोसी दौलतभाई वोरा ने कहा, 'मैं स्मित को बचपन से जानता हूं और उनका परिवार मेरे बेहद करीब है। मैं कुछ समय तक उनके पिता के साथ कारोबार में भी शामिल रहा। उनके पिता ने अपने दोनों बेटों की बहुत अच्छी परवरिश की है। स्मित ने जो हासिल किया है, उस पर हमें गर्व है। उनके धैर्य और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।'

उनके बचपन के दोस्त प्रतीक गांधी ने मच्छार को महत्वाकांक्षी लेकिन जमीन से जुड़ा व्यक्ति बताया। गांधी ने कहा, 'स्मित तनावपूर्ण और कठिन परिस्थितियों में भी अपने शांत स्वभाव व संयम के लिए जाने जाते हैं।'

क्रिकेट में स्मित के साथी रहे उनके एक अन्य दोस्त अमित सोनी ने उन्हें बहुत हंसमुख इंसान बताया।

उन्होंने बताया कि मच्छार, उनकी पत्नी और दो बच्चे दुबई में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता इसी आवासीय परिसर में रहते हैं। सोनी ने कहा कि प्रत्येक मुंबई निवासी को उन पर गर्व है, अगली बार जब मच्छार मुंबई आएंगे, तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि पायलट ‘‘उत्तर-पश्चिम सऊदी अरब के तबूक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा रहा है’’

दूतावास और जेद्दा स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास मच्छार के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं।

भाषा सुमित माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

People also search for:Maharashtra Pilot House View
शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे

01 Oct 2026 | 7:45 pm
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm
ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

01 Oct 2026 | 6:38 pm
नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

01 Oct 2026 | 6:29 pm
सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

01 Oct 2026 | 5:06 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm
पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 4:35 pm