दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे

दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे
Modified Date: September 25, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: September 25, 2026 4:40 pm IST

नागपुर, 25 सितंबर (भाषा) हिंदी समाचार पत्र दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता 20 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

आरएसएस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी।

पोस्ट के अनुसार, आरएसएस की ओर से विजयादशमी उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जाएगा, जिसमें संजय गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।

इसमें कहा गया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे।

आरएसएस प्रमुख हर साल दशहरे के अवसर पर नागपुर के रेशिमबाग मैदान में संघ के ‘स्वयंसेवकों’ को संबोधित करते हैं।

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में