ठाणे में डेटा सेंटर परियोजना से पानी की कमी और बढ़ेगी: राकांपा (शप)

Ads

ठाणे में डेटा सेंटर परियोजना से पानी की कमी और बढ़ेगी: राकांपा (शप)

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 09:07 PM IST

ठाणे, 19 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में प्रस्तावित अमेजन डेटा सेंटर परियोजना का विरोध करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार (शप) के एक नेता ने शुक्रवार को दावा किया कि इससे पानी की कमी और बढ़ेगी, ध्वनि प्रदूषण बढ़ेगा और पर्यावरण को खतरा उत्पन्न होगा।

विधायक जितेंद्र आव्हाड ने एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि यह परियोजना पर्याप्त जन परामर्श के बिना आगे बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा, “जो शहर पहले से ही रोजाना 30 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की कमी का सामना कर रहा है, वहां डेटा सेंटर के लिए 12 एमएलडी पानी अलग करने का जोखिम नहीं उठाया जा सकता।”

आव्हाड ने यह भी दावा किया कि यह परियोजना बालकुम क्षेत्र में आवासीय परिसरों, विद्यालयों और अस्पतालों के नजदीक स्थापित की जाएगी तथा इससे लोगों को लगातार ध्वनि प्रदूषण व अन्य पर्यावरणीय प्रभावों का सामना करना पड़ेगा।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश