Petrol Diesel Price Today 19 June 2026: वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दामों में भी भारी कटौती, जानें अब कितना है ईंधन के दाम

Ads

Petrol Diesel Price Today 19 June 2026: वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल के दामों में भी भारी कटौती, जानें अब कितना है ईंधन के दाम

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 09:08 PM IST

Petrol Diesel Price Today 19 June 2026 | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल सस्ता: 373.78 रुपये से घटकर 299.78 रुपये
  • डीजल सस्ता: 378.78 रुपये से घटकर 311.78 रुपये
  • प्राइवेट ट्रांसपोर्ट और भारी वाहन उपयोगकर्ताओं को फायदा

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 19 June 2026 आम जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के बढ़ते दाम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं। खाने-पीने के सामान से लेकर घरेलू उपयोग की चीजों तक की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सीधे आम लोगों के बजट पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी पेट्रोल डीजल के दामों में भी लगातार (Petrol Diesel Price) बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। आज पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट आई है।

पेट्रोल की कीमतों में 74 रुपये की कटौती

Petrol Diesel Price Today 19 June 2026 दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान की सरकार ने पट्रोल की कीमतों में 74 रुपए और डीजल की कीमतों में 67 रुपए की कटौती की है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले के बाद अब पेट्रोल की कीमत 299.78 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 311.78 रुपये हो जाएगी। अभी ये कीमतें 373.78 रुपये और 378.78 रुपये प्रति लीटर हैं।

इस वजह से लिया ये फैसला

बता दें कि पेट्रोल का इस्तेमाल ज्यादातर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दो-पहिया वाहनों में होता है। इसकी कीमत में बदलाव का असर मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास पर पड़ता है। इसी तरह, डीजल की कीमतों में बदलाव का असर भी आम जनता पर पड़ता है क्योंकि इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी ट्रांसपोर्ट सेक्टर, प्लांट और बड़े जनरेटर में होता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

पेट्रोल की नई कीमत क्या है?

299.78 रुपये प्रति लीटर।

डीजल की नई कीमत क्या है?

311.78 रुपये प्रति लीटर।

कितनी कटौती की गई है?

पेट्रोल में 74 रुपये और डीजल में 67 रुपये।