महाराष्ट्र में गहरे समुद्र में मछली पकड़ना शुरू, तट से 12 समुद्री मील तक प्रतिबंध 15 अगस्त तक जारी

महाराष्ट्र में गहरे समुद्र में मछली पकड़ना शुरू, तट से 12 समुद्री मील तक प्रतिबंध 15 अगस्त तक जारी

महाराष्ट्र में गहरे समुद्र में मछली पकड़ना शुरू, तट से 12 समुद्री मील तक प्रतिबंध 15 अगस्त तक जारी
Modified Date: August 1, 2026 / 03:23 pm IST
Published Date: August 1, 2026 3:23 pm IST

मुंबई, एक अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में मानसून के दौरान मछली पकड़ने पर लगा वार्षिक प्रतिबंध समाप्त होने के बाद गहरे समुद्र में मछली पकड़ने की गतिविधियां फिर शुरू हो गई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, राज्य के समुद्री तट से 12 समुद्री मील के दायरे में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 15 अगस्त तक जारी रहेगा।

मछलियों के प्रजनन काल के दौरान उनके भंडार का संरक्षण करने और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के उद्देश्य से मछली पकड़ने पर हर वर्ष लगाया जाने वाला प्रतिबंध 31 जुलाई को समाप्त हो गया।

हालांकि, राज्य के मत्स्य विभाग के नियमों के अनुसार 15 अगस्त तक तट से 12 समुद्री मील के भीतर स्थित क्षेत्रीय जल में मछली पकड़ने वाली यांत्रिक नौकाओं के संचालन की अनुमति नहीं होगी।

मत्स्य विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान कोई भी मछली पकड़ने वाली नौका प्रतिबंधित क्षेत्रों में मछली पकड़ने की गतिविधि नहीं करेगी।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मछली पकड़ने संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में