जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट चंद्रपुर के पांच आदिवासी किसानों ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट चंद्रपुर के पांच आदिवासी किसानों ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

जमीन के मुआवजे से असंतुष्ट चंद्रपुर के पांच आदिवासी किसानों ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती
Modified Date: April 13, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: April 13, 2026 10:15 pm IST

चंद्रपुर, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक सीमेंट कंपनी द्वारा अधिग्रहित अपनी जमीन के लिए अधिक मुआवजे की मांग को लेकर पांच आदिवासी किसानों ने सोमवार को जहर खा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला अधिकारी वसुमाना पंत ने बताया कि किसानों को कंपनी द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा पहले ही मिल चुका है, लेकिन वे अधिक राशि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर में राजूरा स्थित उप-संभागीय कार्यालय में हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘कोरपना तहसील के कुसुम्बी और नोकरी गांवों के लच्छू मडावी (55), जयराम मडावी (45), जंगू पेंदोर (48), बालाजी सिडाम (52) और मारुति तलांडे (55) अपनी जमीन के लिए और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस जमीन का अधिग्रहण एक सीमेंट कंपनी ने चूना पत्थर के खनन के लिए किया है। किसानों का दावा है कि उनकी मांगों की अनदेखी की गई है।’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के साथ-साथ सीमेंट कंपनी के खिलाफ उनके आरोपों की जांच की जा रही है।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में