आंध्र प्रदेश में मादक पदार्थ बनाने की इकाई का भंडाफोड़, 47 करोड़ रुपये की अल्प्राजोलम जब्त

Ads

आंध्र प्रदेश में मादक पदार्थ बनाने की इकाई का भंडाफोड़, 47 करोड़ रुपये की अल्प्राजोलम जब्त

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 03:19 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 03:19 PM IST

अमरावती, 13 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले के कोंडापल्ली में संचालित एक अवैध सिंथेटिक ड्रग्स उत्पादन इकाई का भंडाफोड़ होने के बाद 237 किलोग्राम ‘अल्प्राजोलम’ बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये बताई गई है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार को जानकारी दी।

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन व्हाइट हैमर’ के तहत कोंडापल्ली औद्योगिक विकास क्षेत्र में स्थित एक गुप्त फैक्टरी पर छापा मारा, जहां इस मन: प्रभावी पदार्थ का उत्पादन किया जा रहा था।

आधिकारिक बयान के अनुसार, “डीआरआई ने अल्प्राजोलम का उत्पादन करने वाली एक गुप्त फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। परिसर की तलाशी के दौरान 237 किलोग्राम अल्प्राजोलम बरामद की गयी, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 47 करोड़ रुपये है।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश