नवी मुंबई में 86 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई में 86 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

नवी मुंबई में 86 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: May 3, 2026 / 09:40 am IST
Published Date: May 3, 2026 9:40 am IST

ठाणे, तीन मई (भाषा) महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक व्यक्ति के पास से 86 लाख रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (नशीला पदार्थ) बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने शनिवार देर रात करीब दो बजे गश्त के दौरान उल्वे क्षेत्र में एक आवासीय परिसर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा।

उल्वे थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 344 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब 86 लाख रुपये है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी रवि खटीक के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि यह मादक पदार्थ उसे दो लोगों ने बेचने के लिए दिया था। उन्होंने कहा कि उन दो लोगों की तलाश की जा रही है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में