शिक्षा प्रणाली को और अधिक छात्र-केंद्रित बनाने की जरूरत: एसआरटीएमयू कुलपति

शिक्षा प्रणाली को और अधिक छात्र-केंद्रित बनाने की जरूरत: एसआरटीएमयू कुलपति

शिक्षा प्रणाली को और अधिक छात्र-केंद्रित बनाने की जरूरत: एसआरटीएमयू कुलपति
Modified Date: September 17, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: September 17, 2026 11:13 am IST

नांदेड, 17 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नांदेड स्थित स्वामी रमानंद तीर्थ मराठवाडा विश्वविद्यालय (एसआरटीएमयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कई बुनियादी बदलावों के जरिए शिक्षा प्रणाली को और अधिक छात्र-केंद्रित बनाने की जरूरत है।

बुधवार को विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. मनोहर चासकर ने कहा कि पाठ्यक्रमों को व्यावहारिक उपयोग पर आधारित बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में कुछ छात्रों ने भी शिक्षा प्रणाली में उन बदलावों के बारे में बात की, जिन्हें वे लागू होते देखना चाहते हैं।

नांदेड एजुकेशनल सोसाइटी के प्रवीण पाटील ने उम्मीद जताई कि शिक्षा प्रणाली जागरूक नागरिक तैयार करेगी।

भाषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में