अस्पताल में आईईडी मामले में प्रौद्योगिकी की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही : फडणवीस

अस्पताल में आईईडी मामले में प्रौद्योगिकी की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही : फडणवीस

अस्पताल में आईईडी मामले में प्रौद्योगिकी की मदद से आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही : फडणवीस
Modified Date: May 14, 2026 / 06:40 pm IST
Published Date: May 14, 2026 6:40 pm IST

मुंबई, 14 मई(भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पुणे शहर के हडपसर में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) की बरामदगी से जुड़े मामले में वाहन के सीसीटीवी फुटेज और नंबर प्लेट की तस्वीरों को प्रौद्योगिकी की मदद से बेहतर बनाया जा रहा है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह घटना निश्चित रूप से तोड़फोड़ करने की कोशिश है।

हडपसर स्थित उषा किरण अस्पताल के शौचालय में बुधवार शाम को निम्न श्रेणी के विस्फोटक से युक्त एक उपकरण बरामद किया गया, जिसे बम पहचान और निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) की एक टीम ने निष्क्रिय कर दिया।

फडणवीस ने कहा, ‘‘बरामद सामग्री का गहन विश्लेषण किया जा चुका है। सीसीटीवी फुटेज की गुणवत्ता को प्रौद्योगिकी की मदद से बेहतर बनाया जा रहा है ताकि मामले में शामिल व्यक्ति की पहचान की जा सके। स्पष्ट पहचान के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन की नंबर प्लेट को भी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से संवर्धित किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को बेहतर बनाने से परिणाम मिल रहे हैं और अब यह स्पष्ट हो रहा है कि घटना में शामिल व्यक्ति कौन है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह तय है कि यह किसी प्रकार की तोड़फोड़ की कोशिश थी। पुलिस जल्द ही आपको पूरी जानकारी देगी।’’

पुणे पुलिस, अपराध शाखा और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में