Chhattisgarh State Open School Result 2026: छग राज्य ओपन स्कूल के नतीजे घोषित, कुल 18500 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने पास की परीक्षा, इतने प्रतिशत रहा कुल परिणाम

Chhattisgarh State Open School Result 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं-12वीं परिणाम घोषित किए, 18 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।

Chhattisgarh State Open School Result 2026: छग राज्य ओपन स्कूल के नतीजे घोषित, कुल 18500 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने पास की परीक्षा, इतने प्रतिशत रहा कुल परिणाम

Chhattisgarh State Open School Result 2026 | Image- AI Generated File

Modified Date: May 14, 2026 / 06:08 pm IST
Published Date: May 14, 2026 6:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • CGSOS 12वीं परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत घोषित हुआ।
  • 10वीं परीक्षा में 18,578 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
  • छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।

रायपुर प्रदेश के स्कूल शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (CGSOS) की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा वर्ष 2026 का मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। (Chhattisgarh State Open School Result 2026) इस साल 12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत जबकि 10वीं का रिजल्ट 58.39 प्रतिशत रहा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जानें किस परीक्षा में कितने परीक्षार्थी हुए थे शामिल

हायर सेकंडरी परीक्षा में कुल 34,961 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 24,823 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। वहीं 10वीं परीक्षा में 31,813 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 18,578 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

कैसे जांचे अपना परीक्षा परिणाम?

छात्र-छात्राएं अपना परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। (Chhattisgarh State Open School Result 2026) रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को होम पेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश भी जारी

बोर्ड ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। वहीं जो विद्यार्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा एक या दो विषयों में असफल छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का अवसर भी दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएफएडी की भारत में कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश की योजना

परिधान उद्योग के प्रतिनिधियों की उपराष्ट्रपति से मुलाकात, कपास पर आयात शुल्क हटाने की मांग

सिग्नेचर ग्लोबल का चालू वित्त वर्ष में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य

लातविया की प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के ड्रोन पर विवाद के बाद इस्तीफा दिया

डीएलएफ आवासीय परियोजनाएं पूरी करने के लिए 21,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट ने ली 5 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के लिए इतने लाख मुआवजे का किया ऐलान 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown