दिवाली की बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे से मिले फडणवीस

दिवाली की बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे से मिले फडणवीस

दिवाली की बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे से मिले फडणवीस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: October 26, 2022 10:33 am IST

मुंबई, 26 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की बधाई दी।

दोनों नेताओं ने मंगलवार रात को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर मुलाकात की। इससे पहले, दिन में फडणवीस ने कहा था कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा।

शिंदे से उनके आवास पर मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी थीं। इस दौरान शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे भी उपस्थित थे।

शिंदे ने इससे पहले माओवादियों से लड़ने के लिए सुदूरवर्ती भामरागढ़ इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाने के लिए मंगलवार को गढ़चिरौली जिले का दौरा किया था। वह देर शाम को मुंबई लौटे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘आज ‘वर्षा’ का दौरा कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी से मुलाकात की और उन्हें एवं उनके परिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।’’

महाराष्ट्र में शिंदे के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार इस साल 30 जून को बनी थी और हाल ही में उसने अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे किए हैं।

राज्य मंत्रिमंडल में फिलहाल मुख्यमंत्री शिंदे सहित 18 कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं। इनमें शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े और सहयोगी भाजपा के नौ-नौ मंत्री शामिल हैं। महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल


लेखक के बारे में