नागपुर, 29 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यहां 69वें ‘ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट’ (एआईपीडीएम) 2025-26 का उद्घाटन करने के बाद कहा कि डिजिटल युग में पुलिस को हमेशा अपराधियों से दो कदम आगे रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महज एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि जांच कौशल में सुधार लाने और जनता के विश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डिजिटल युग में पुलिस को हमेशा अपराधियों से दो कदम आगे रहना चाहिए’’। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि साइबर अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से निपटने में प्रौद्योगिकी एक मजबूत ताकत है।
उन्होंने कहा कि पुलिस की भूमिका अब नागरिकों पर शासन करना नहीं बल्कि उनकी सेवा करना है।
फडणवीस ने कहा कि नागपुर में नवनिर्मित भांडेवाड़ी थाना अपनी आधुनिक सुविधाओं और उन्नत तकनीक के कारण भविष्य के थानों के लिए एक आदर्श बनेगा।
भाषा यासिर गोला
गोला