मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई हमारे युवाओं और उनके कल्याण के लिए है : चंद्रबाबू नायडू

Ads

मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई हमारे युवाओं और उनके कल्याण के लिए है : चंद्रबाबू नायडू

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 03:17 PM IST

अमरावती, 26 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई असल में हमारे युवाओं, उनके सपनों, उनकी सेहत और उनके भविष्य के लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

नायडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, हमें याद दिलाया जाता है कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई असल में हमारे युवाओं, उनके सपनों, उनके स्वास्थ्य और उनके भविष्य के लिए लड़ाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘…हम नशे की लत से जूझ रहे लोगों को हर संभव मदद देंगे, ताकि वे इससे उबर सकें और अपनी जिंदगी को फिर से संवार सकें।’’

नायडू ने जोर दिया कि वे दिन अब लद चुके हैं जब राज्य में मादक पदार्थों के तस्करों को पैर जमाने की इजाजत थी। उन्होंने कहा कि आज आंध्र प्रदेश तस्करी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाता है।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश