Andhra Pradesh Road Accident: रास्ते में अचानक आई ऐसी आफत, कुछ ही सेकंड में खत्म हो गई कई जिंदगियां, कई परिवारों में पसरा मातम

Ads

Andhra Pradesh Road Accident: रास्ते में अचानक आई ऐसी आफत, कुछ ही सेकंड में खत्म हो गई कई जिंदगियां, कई परिवारों में पसरा मातम

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 03:00 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 03:12 PM IST

Andhra Pradesh Road Accident | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पलनाडु में दर्दनाक हादसा
  • खड़े ट्रक से टकराया एमयूवी
  • हादसे में चार लोगों की मौत

पलनाडु: Palnadu Road Accident आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में शुक्रवार को एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सभी लोग हैदराबाद से मार्कापुरम जिले के पामुरु जा रहे थे, जहां उन्हें एक अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसी दौरान श्रीशैलम रोड पर यह हादसा हो गया।

Andhra Pradesh Road Accident एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पलनाडु जिले के माचेरला क्षेत्र के नागरम के पास एमयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई।’ पुलिस ने बताया कि ट्रक का टायर फट जाने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था।

एमयूवी में 11 लोग सवार थे, जो वाहन की निर्धारित क्षमता के अनुरूप था। बताया जा रहा है कि सड़क के एक घुमावदार हिस्से पर चालक की नजर खड़े ट्रक पर नहीं पड़ी, जिससे वाहन पीछे से ट्रक में जा घुसा। पुलिस ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें किसी की हालत गंभीर नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 (1) और धारा 125(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

पलनाडु जिले के माचेरला क्षेत्र, नागरम के पास।

कितने लोगों की मौत हुई?

चार लोगों की।

कितने लोग घायल हुए?

सात लोग घायल हुए, किसी की हालत गंभीर नहीं।