एल्स्टॉम को 10.7 करोड़ यूरो का मिला अनुबंध

Ads

एल्स्टॉम को 10.7 करोड़ यूरो का मिला अनुबंध

  •  
  • Publish Date - June 26, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - June 26, 2026 / 03:16 PM IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) फ्रांस की प्रमुख कंपनी एल्स्टॉम को नागपुर डिपो में 250 उच्च क्षमता वाले वैग-12बी इलेक्ट्रिक इंजन के रखरखाव के लिए 10.7 करोड़ यूरो का पांच वर्षीय सेवा अनुबंध मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एल्स्टॉम ने एक बयान में कहा कि उसे यह अनुबंध भारतीय रेलवे के साथ उसके संयुक्त उद्यम मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (एमईएलपीएल) के माध्यम से मिला है। इस समझौते के तहत नागपुर डिपो में 250 वैग-12बी इलेक्ट्रिक इंजन तथा डिपो के बुनियादी ढांचे का समग्र रखरखाव एमईएलपीएल करेगा।

बयान के अनुसार, 12,000 हॉर्सपावर (एचपी) क्षमता वाले प्राइमा टी8 वैग-12बी इलेक्ट्रिक इंजन भारत के हरित परिवहन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये इंजन 6,000 टन तक का माल 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खींचने में सक्षम हैं।

कंपनी ने कहा कि ये इंजन मालगाड़ियों के अलग से बने गलियारों की रीढ़ हैं और माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में भी कमी लाने में मदद कर रहे हैं।

एल्स्टॉम इंडिया के प्रबंध निदेशक ओलिवियर लोइसन ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि ग्राहकों ने हम पर भरोसा जताया और यह विश्वास वैग-12बी इलेक्ट्रिक इंजनों की उत्कृष्ट कार्यक्षमता तथा विश्वसनीयता के रूप में साबित हुआ है। ये इंजन भारत की माल ढुलाई क्रांति में अहम भूमिका निभा रहे हैं।’’

भाषा यासिर रमण

रमण

रमण