पालघर : छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ads

पालघर : छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 06:22 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 06:22 PM IST

पालघर, पांच अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में 17 वर्षीय छात्रा का कथित यौन उत्पीड़न करने के मामले में एक कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि किशोरी नालासोपारा इलाके के एक जूनियर और डिग्री कॉलेज में पढ़ती है और अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाने के लिए वहां अल्पकालिक काम भी करती है।

छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने उसे बार-बार अपने कार्यालय में बुलाया और वहां उसकी शारीरिक बनावट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उसने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने बिना अनुमति उसकी तस्वीर खिंची और उसे गलत तरीके से छुआ।

एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि छात्रा ने आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य ने उसे देर रात तक चलने वाली जन्मदिन पार्टी में साथ चलने पर मजबूर किया और मना करने पर परिवार के सामने बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने छात्रा को होटल में रात में साथ रुकने की पेशकश भी की थी।

उन्होंने बताया कि छह महीने से अधिक तक प्रताड़ना सहने के बाद छात्रा ने हाल में पुलिस से संपर्क किया।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को अचोले पुलिस थाने में छात्रा की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो)अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

भाषा धीरज नरेश

नरेश