महाराष्ट्र के पालघर में 3.5 तीव्रता का भूकंप

Ads

महाराष्ट्र के पालघर में 3.5 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 07:40 PM IST

पालघर, 31 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार अपराह्न भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गयी। पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में दर्ज की गई यह तीसरी भूकंपीय गतिविधि है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि अपराह्न करीब 4.45 बजे आए भूकंप के इस झटके से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पालघर जिले में यह तीसरी भूकंपीय घटना है।

इससे पहले, 25 जुलाई को भारी बारिश के बीच दहानू तहसील के गंजाड क्षेत्र में 3.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था। वहीं, 28 जुलाई को भी जिले में हल्का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पाटिलपाड़ा गांव में स्थित था।

पालघर क्षेत्र, विशेष रूप से दहानू और तलासरी तहसीलों में पिछले कई वर्षों से कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप