ठाणे, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक कूड़ास्थल (डंपिंग ग्राउंड) पर शुक्रवार तड़के आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तुर्भे इलाके में सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर एक कूड़ास्थल में आग लग गई।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने का काम चल रहा है। इस घटना में कोई नहीं झुलसा है।’’
उन्होंने बताया कि वाशी अग्निशमन केंद्र से दमकल की दो गाड़ियां और बेलापुर, कोपरखैरान, नेरुल और डी-ब्लॉक एमआईडीसी नेरुल दमकल केंद्रों से दमकल की एक-एक गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
भाषा राजकुमार मनीषा
मनीषा