CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in
CM Yogi Adityanath News: नई दिल्ली: मिशन 2027 की बिसात बिछ चुकी है और उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मऊ की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने पुराने और प्रभावी राजनीतिक नैरेटिव को सामने रखा…माफिया, कानून-व्यवस्था और हिंदुत्व।
मुख्यमंत्री ने धर्म और संस्कृति के मुद्दे को भी मजबूती से उठाया। योगी ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए केवल शास्त्र ही नहीं, (CM Yogi Adityanath News) जरूरत पड़ने पर सुदर्शन भी आवश्यक है। वहीं गोमाता को लेकर उन्होंने कहा कि गाय स्वघोषित राष्ट्रमाता हैं, उन्हें किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं।
सीएम योगी ने साफ संदेश दिया कि उत्तरप्रदेश बदल चुका है। उनकी सरकार ने अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और माफिया राज को खत्म किया है। (CM Yogi Adityanath News) सूर्या हत्याकांड को लेकर भी योगी आदित्यनाथ ने भी दो टूक कहा कि दोस्ती की आड में अब छूरेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी।
CM Yogi Adityanath News: जाहिर है उत्तरप्रदेश की राजनीति में कानून-व्यवस्था हमेशा बड़ा चुनावी मुद्दा रही है। (CM Yogi Adityanath News) ऐसे में जब बीजेपी माफिया और अपराध पर कार्रवाई को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक कार्रवाई करार दे रहा।
खैर 2027 की चुनावी जंग में योगी का ‘सुदर्शन’ कितना असर दिखाता है और विपक्ष की मोर्चाबंदी कितना प्रभावित कर पाता है ये तो वक्त बताएगा। फिलहाल यूपी की सियासत में चुनावी शंखनाद की आवाज साफ सुनाई देने लगी है।
इन्हे भी पढ़ें :-