Pink Ball in Test Cricket Rule: बदल जाएगा टेस्ट क्रिकेट देखने का अनुभव.. ICC ने दी मैच के दौरान इस बड़े बदलाव को मंजूरी, इस देश की सदस्यता भी खत्म

Ads

Pink Ball in International Test Cricket Rule: आईसीसी ने खराब रोशनी से निपटने के लिए टेस्ट क्रिकेट में गुलाबी गेंद के इस्तेमाल को दी मंजूरी

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 07:51 PM IST

Pink Ball in International Test Cricket Rule || Image- Deccan Herald file

HIGHLIGHTS
  • खराब रोशनी में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद इस्तेमाल की जा सकेगी।
  • ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कोच खिलाड़ियों से रणनीतिक चर्चा कर सकेंगे।
  • क्रिकेट कनाडा निलंबित, महिला टूर्नामेंटों के नए कार्यक्रम को मंजूरी।

अहमदाबाद: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड ने अहमदाबाद में हुई अपनी वार्षिक बैठक में टेस्ट क्रिकेट से जुड़े कई अहम बदलावों को मंजूरी दी है। सबसे महत्वपूर्ण फैसला खराब रोशनी की स्थिति में परीक्षण के आधार पर गुलाबी गेंद के इस्तेमाल का है। (Pink Ball in International Test Cricket Rule) आईसीसी के अनुसार, दोनों टीमों की पूर्व सहमति होने पर टेस्ट मैच के दौरान कम रोशनी में खेल जारी रखने के लिए लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का उपयोग किया जा सकेगा। इस कदम का उद्देश्य मौसम या रोशनी की समस्या के कारण खेल के नुकसान को कम करना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

खराब रोशनी में ओवर पूरे करने की योजना

मौजूदा नियमों के तहत एक दिन में 90 ओवर कराए जाते हैं, लेकिन कई बार खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले रोकना पड़ता है। नई व्यवस्था के अनुसार यदि अधिकांश ओवर लाल गेंद से पूरे हो चुके हों और अंतिम कुछ ओवर रोशनी की कमी से प्रभावित होने वाले हों, तो उन्हें फ्लडलाइट्स में गुलाबी गेंद से पूरा कराया जा सकेगा। हालांकि यह फैसला दोनों टीमों की सहमति पर निर्भर करेगा। माना जा रहा है कि गुलाबी गेंद से अतिरिक्त सीम मूवमेंट मिलने के कारण कुछ टीमें, विशेषकर भारत, इस विकल्प को लेकर सावधानी बरत सकती हैं।

आईसीसी ने खेल के दौरान रणनीतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए मुख्य कोच या उनके प्रतिनिधियों को निर्धारित ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से चर्चा करने की अनुमति दे दी है। (Pink Ball in International Test Cricket Rule) यह व्यवस्था पहले से टी20 क्रिकेट के रणनीतिक टाइम आउट में लागू है। इसके अलावा खराब रोशनी से निपटने के लिए नई प्रकाश व्यवस्था और तकनीकों पर शोध को भी मंजूरी दी गई है, जिसे आईसीसी और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) संयुक्त रूप से वित्तपोषित करेंगे। वहीं अवैध गेंदबाजी एक्शन की निगरानी के लिए अंपायरों को हॉक-आई डेटा का उपयोग करने की अनुमति भी दी गई है।

क्रिकेट कनाडा निलंबित, महिला टूर्नामेंटों को मंजूरी

आईसीसी बोर्ड ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 मिनट के अनिवार्य अंतराल और खेल दोबारा शुरू होने पर बल्लेबाजों की तत्परता से जुड़े नियमों को भी मंजूरी दी है। साथ ही लेग साइड वाइड से संबंधित परीक्षण नियम को स्थायी रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। आईसीसी का मानना है कि इन बदलावों से खेल संचालन अधिक प्रभावी और निष्पक्ष होगा। सभी नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण प्रक्रियात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

आईसीसी बोर्ड ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों के चलते क्रिकेट कनाडा की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। हालांकि कनाडा की राष्ट्रीय टीमों को आईसीसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति बनी रहेगी और खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए नियंत्रित वित्तीय सहायता भी जारी रहेगी। (Pink Ball in International Test Cricket Rule) इसके अलावा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 को जून-जुलाई के बजाय 14 से 28 फरवरी 2027 के बीच आयोजित करने की मंजूरी दी गई है। वहीं 10 टीमों वाली महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के आयोजन को भी हरी झंडी दे दी गई है, जिसमें पूर्ण सदस्य और एसोसिएट सदस्य देश हिस्सा लेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

ब्रिटेन: भारतीय देखभाल कर्मी को 28,000 पाउंड से अधिक की बकाया मजदूरी और अवकाश वेतन देने का आदेश

दिव्यांशी ने डब्ल्यूटीटी प्रिस्टिना फीडर सीरीज में दोहरे स्वर्ण के साथ इतिहास रचा

टाटा मोटर्स की वाणिज्यिक वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 इकाई

केन्या: अमेरिकी नागरिकों के लिए बनाए गए इबोला पृथकवास केंद्र के बाहर हजारों युवाओं का प्रदर्शन

वाणिज्य मंत्रालय देशभर में एफटीए पर कार्यशालाओं का आयोजन करेगा

Q1. आईसीसी ने खराब रोशनी में खेल जारी रखने के लिए क्या नया नियम बनाया है?

A. दोनों टीमों की सहमति से लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का उपयोग किया जा सकेगा।

Q2. कोचों को लेकर आईसीसी ने क्या नया फैसला लिया है?

A. मुख्य कोच या प्रतिनिधि ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों से चर्चा कर सकेंगे।

Q3. क्रिकेट कनाडा पर आईसीसी ने क्या कार्रवाई की है?

A. प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों के चलते उसकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई।