मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर लगी आग
मुंबई हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर लगी आग
मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 पर बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि 1 बी सर्कल के पास एक तीन-मंजिला इमारत में शाम 6:35 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मुंबई अग्निशमन सेवा की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।
उन्होंने बताया कि आग सिर्फ भूतल पर फैली।
घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा सुभाष माधव
माधव

Facebook


