Anuppur Tractor Accident News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगों की हुई मौत, 40 से ज्यादा की हालत गंभीर
Anuppur Tractor Accident News: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई।
Anuppur Tractor Accident News/Image Credit: Social Media
Anuppur Tractor Accident News: अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कर्णपाथर पुलिस थानाक्षेत्र के बिजजौरा गांव के पास हुई।
कैसे हुआ हादसा?
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे और चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई। (Anuppur Tractor Accident News) उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग पूजा के लिए पद्मनिया से बिजौरा गांव जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया शोक
Anuppur Tractor Accident News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘बिजौरा गांव में श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की असामयिक मृत्यु और घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है। (Anuppur Tractor Accident News) मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’
इन्हे भी पढ़ें:-
- NHM Employees Regularisation Order: 2 महीने के भीतर होगा एनएचएम कर्मचारियों का नियमितीकरण, खत्म हुआ रेगुलर किए जाने का इंतजार, आदेश जारी
- PM Awas Yojana Chhattisgarh: पक्का घर पाने का इंतजार होगा खत्म, PMAY-G के लिए जारी हुई बड़ी राशि, गरीब परिवारों के लिए साय सरकार ने खोला खजाना
- Operation Sindoor 2.0 Indian Army : ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की तैयारी तेज! सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने दिया बड़ा बयान, बताया तीनों सेनाएं एक साथ…

Facebook


