UP Electricity Bill Hike 2026: भीषण गर्मी के बीच महंगी हुई बिजली, अब हर महीने बढ़कर आएगा बिल, कितना देना होगा अतिरिक्त शुल्क?

UP Electricity Bill Hike 2026: पेट्रोल-डीजल, सीएनजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब प्रदेश में आम आदमी को एक और तगड़ा झटका लगा है।

UP Electricity Bill Hike 2026: भीषण गर्मी के बीच महंगी हुई बिजली, अब हर महीने बढ़कर आएगा बिल, कितना देना होगा अतिरिक्त शुल्क?

UP Electricity Bill Hike 2026/Image: AI Generated

Modified Date: May 30, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: May 30, 2026 4:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जून महीने से बिजली बिल पर 10% अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लागू होगा
  • बिजली उत्पादन और खरीद की बढ़ी लागत के कारण लिया गया फैसला
  • भीषण गर्मी और बिजली कटौती के बीच उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

UP Electricity Bill Hike 2026: देश में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल, सीएनजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आम आदमी को एक और तगड़ा झटका लगा है, यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली बिल में 10 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है, बताया जा रहा है कि अगले ही महीने से ही बिल बढ़कर आएगा।

कितना देना होगा अतिरिक्त शुल्क?

यह राशि फ्यूल सरचार्ज पर बढ़ोतरी के कारण बढ़ी है। जारी आदेश के अनुसार, जून महीने के बिजली बिल (UP Electricity Bill Hike 2026) बढ़कर आएगा। उपभोक्ताओं को बिजली बिल के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त राशि भी चुकानी होगी। बिजली विभाग का कहना है कि बिजली उत्पादन और खरीद में आने वाली अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला लिया गया है।

बिजली कटौती से लोग परेशान

भीषण गर्मी में उपभोक्ता पहले से ही बिजली संकट और अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में बिजली बिल (UP Electricity Bill Hike 2026)  में 10 फीसदी अतिरिक्त भार पड़ने से उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.