मुंबई में ‘बेस्ट’ की इलेक्ट्रिक बस के ‘बैटरी बॉक्स’ में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में 'बेस्ट' की इलेक्ट्रिक बस के ‘बैटरी बॉक्स’ में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई में ‘बेस्ट’ की इलेक्ट्रिक बस के ‘बैटरी बॉक्स’ में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: September 13, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: September 13, 2026 7:21 pm IST

मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार सुबह ‘बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन’ (बेस्ट) की एक इलेक्ट्रिक बस के ‘बैटरी बॉक्स’ में आग लग गई लेकिन चालक के त्वरित हस्तक्षेप से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘बेस्ट’ उपक्रम के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे आरसीएफ मोनोरेल स्टेशन के पास तब हुई, जब माहुल गांव और ट्रॉम्बे के बीच बस की बैटरी में ‘शॉर्ट-सर्किट’ हो गया।

उन्होंने कहा कि चालक ने केबिन के नीचे से धुआं निकलता देखा और वाहन का निरीक्षण करने पर बैटरी बॉक्स में चिंगारी उठते देखी, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

अधिकारी ने बताया कि चालक ने तुरंत बस रोकी और लपटों को बुझाने के लिए बस में उपलब्ध तीनों अग्निशामक यंत्रों का उपयोग किया।

उन्होंने कहा कि हालांकि यात्रियों ने मुंबई अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया था, जिसने मौके पर दमकल की एक गाड़ी भेजी, लेकिन इसके पहुंचने से पहले ही चालक ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया था।

इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने एहतियात के तौर पर बस की बिजली आपूर्ति काटी और बैटरी पैक को बाहर निकाल दिया।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में