महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की
मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को शहर की संक्षिप्त यात्रा पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यहां सह्याद्रि अतिथि गृह में मुलाकात की।
शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि दोनों नेताओं की नाश्ते पर हुई बैठक लगभग 30 मिनट तक चली।
शाह ने शिवसेना नेता से उनकी हालिया लंदन यात्रा के बारे में भी पूछा, जहां उन्हें ‘कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप एंड स्टेट्समैनशिप अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
शाह एशियाटिक सोसायटी और रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रविवार सुबह मुंबई पहुंचे।
शिंदे और शाह एक ही वाहन में सवार होकर एशियाटिक सोसाइटी गए।
यह बैठक मराठा आरक्षण को लेकर जारी आंदोलन के बीच हुई। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई में अनिश्चितकालीन अनशन करने की घोषणा की है।
शिंदे नीत शिवसेना राज्य की ‘महायुति’ सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक अहम सहयोगी है।
भाषा धीरज नरेश
नरेश

Facebook


