मोदी युग ने भारत को परिवारवादी राजनीति से निकालकर कामकाजी प्रदर्शन पर आधारित राजनीति की तरफ अग्रसर किया: शाह
मोदी युग ने भारत को परिवारवादी राजनीति से निकालकर कामकाजी प्रदर्शन पर आधारित राजनीति की तरफ अग्रसर किया: शाह
मुंबई, 13 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भारत को भ्रष्टाचार, जातिवाद और वंशवादी राजनीति की बुराइयों से दूर ले जाकर ‘कामकाजी प्रदर्शन आधारित राजनीति’ के एक नए युग की शुरुआत की है।
मोदी के जन्मदिन और ‘गुजरात तथा केंद्र में मोदी शासन के 25 साल’ पूरे होने के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को नीतिगत पंगुता, गठबंधन की मजबूरियों और खराब निर्णय लेने की स्थिति से मुक्त किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 से पहले भारतीय राजनीति तीन बुराइयों भ्रष्टाचार, जातिवाद और पारिवारवादी राजनीति से जूझ रही थी। वर्ष 2014 से 2026 के राजनीतिक दौर में ये तीनों बुराइयां खत्म हो गई हैं और लोगों ने देश को प्रदर्शन आधारित राजनीति की ओर आगे बढ़ाया है।’’
उन्होंने कहा कि ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ नारे वाले इस अभियान का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
भाषा संतोष रंजन
रंजन

Facebook


