दक्षिण मुंबई में इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण मुंबई में इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

दक्षिण मुंबई में इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: February 22, 2025 / 01:31 pm IST
Published Date: February 22, 2025 1:31 pm IST

मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) दक्षिण मुंबई में शनिवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आग मरीन लाइन्स क्षेत्र में मरीन चैंबर्स की चौथी मंजिल पर लगी और इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां और एम्बुलेंस घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा शुभम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में