मुंबई की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: December 17, 2022 / 04:08 pm IST
Published Date: December 17, 2022 4:08 pm IST

मुंबई, 17 दिसंबर (भाषा) उपनगरीय घाटकोपर में एक इमारत में शनिवार दोपहर आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घाटकोपर पूर्वी इलाके में स्थित छह मंजिला इमारत ‘विश्वास’ के बिजली मीटर कक्ष में अपराह्न दो बजे के आसपास आग लग गई।

उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी और पुलिस घटना स्थल पर हैं और आग बुझाने का काम जारी है। अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में