मुंबई : झुग्गी बस्ती में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई : झुग्गी बस्ती में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मुंबई : झुग्गी बस्ती में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Modified Date: May 17, 2023 / 09:15 am IST
Published Date: May 17, 2023 9:15 am IST

मुंबई, 17 मई (भाषा) मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार तड़के एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नरगिस दत्त रोड पर स्थित झुग्गी बस्ती में तड़के 4.40 बजे लगी आग में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

नगर निकाय के एक अधिकारी के मुताबिक, आग भूतल और पहली मंजिल की सात-आठ झुग्गी झोपड़ियों तक सीमित रही।

उन्होंने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों, पानी के सात टैंकर और कई अन्य अग्निशमन उपकरणों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

अधिकारी के अनुसार, “आग में किसी को कोई नुकसान पहुंचने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।” उन्होंने कहा कि दमकल विभाग आग पर काबू पाने के हर संभव प्रयास कर रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है।

भाषा पारुल वैभव

वैभव


लेखक के बारे में