ठाणे जिले में आग में जलकर पावरलूम फैक्टरी नष्ट, कोई हताहत नहीं

ठाणे जिले में आग में जलकर पावरलूम फैक्टरी नष्ट, कोई हताहत नहीं

ठाणे जिले में आग में जलकर पावरलूम फैक्टरी नष्ट, कोई हताहत नहीं
Modified Date: August 21, 2023 / 10:26 am IST
Published Date: August 21, 2023 10:26 am IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 21 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को तड़के एक पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भिवंडी निजामपुर नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आग में कच्चा माल, तैयार माल और मशीनरी जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

उन्होंने कहा कि भिवंडी नगर के बाहरी क्षेत्र में खोनी गांव में स्थित पावरलूम फैक्टरी में आग तड़के करीब सवा तीन बजे लगी। उन्होंने कहा कि दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। स्थानीय आपदा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि आग पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में