नागपुर के एक निजी स्कूल में आठ साल के लड़के की मौत
नागपुर के एक निजी स्कूल में आठ साल के लड़के की मौत
नागपुर, 22 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर शहर के जरीपटका इलाके स्थित एक निजी स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिर जाने से आठ वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान समता नगर निवासी फनीत शालिग्राम काटरे के रूप में हुई है। वह तीसरी कक्षा का छात्र था।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह उसकी मां उसे रोज की तरह स्कूल छोड़कर गई थीं। दोपहर में फनीत अन्य बच्चों के साथ कक्षा से बाहर निकला। इसी दौरान वह स्कूल के गलियारे में दौड़ते समय करीब दो बजकर दस मिनट पर अचानक गिर पड़ा।
स्कूलकर्मियों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे सरकारी मेयो अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
भाषा
राखी रंजन
रंजन

Facebook


